एएम कॉलेज को मिले नये प्रभारी प्राचार्य

गया : अनुग्रह मेमोरियल (एएम) कॉलेज को नया प्रभारी प्राचार्य मिल गया है. वह एक अगस्त से पदभार संभालेंगे. इस बाबत यूनिवर्सिटी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. फिलहाल, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ साकेत बिहारी सिंह हैं. उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होगा.एक अगस्त से प्रभारी प्राचार्य डाॅ लक्ष्मी नारायण […]

गया : अनुग्रह मेमोरियल (एएम) कॉलेज को नया प्रभारी प्राचार्य मिल गया है. वह एक अगस्त से पदभार संभालेंगे. इस बाबत यूनिवर्सिटी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. फिलहाल, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ साकेत बिहारी सिंह हैं. उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होगा.एक अगस्त से प्रभारी प्राचार्य डाॅ लक्ष्मी नारायण सिंह काॅलेज का कार्यभार संभालेंगे. फिलहाल, वह मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं. साथ ही, बीएड के निदेशक का भी कामकाज देख रहे हैं.

काॅलेज प्रशासन का कहना है कि डाॅ सिंह के दिशा-निर्देशन में अब तक काॅलेज से बीएड के दो बैच पास आउट हो चुके हैं. तीसरा बैच अध्ययनरत है. खास बात यह भी है कि काॅलेज के 12 विद्यार्थी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से एमएड के लिए चुने गये हैं. डाॅ सिंह ने बातचीत में बताया कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है. वह पूरी निष्ठा से अपना दायित्व पूरा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >