पटना-गया रेललाइन की तीन ट्रेनों में बढ़ाया गया एस्कॉर्ट

पटना/गया : गुरुवार की शाम पटना-गया रेलखंड पर चलती ट्रेन में करेंट दौड़ने से छत पर बैठे तीन यात्रियों की मौत हो गयी थी और एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गये थे. इस दुर्घटना के बाद आरपीएफ ने पीजी लाइन रूट की ट्रेनों में एस्कॉर्ट बढ़ा दिया है. पटना जंकशन से शाम में तीन […]

पटना/गया : गुरुवार की शाम पटना-गया रेलखंड पर चलती ट्रेन में करेंट दौड़ने से छत पर बैठे तीन यात्रियों की मौत हो गयी थी और एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गये थे. इस दुर्घटना के बाद आरपीएफ ने पीजी लाइन रूट की ट्रेनों में एस्कॉर्ट बढ़ा दिया है. पटना जंकशन से शाम में तीन ट्रेनें गया रूट के लिए रवाना होती हैं. इसमें शाम में 5:30 बजे, 6:30 बजे और 9:45 बजे जंकशन से ट्रेन खुलती है. इन तीनों ट्रेनों में आरपीएफ के एक इंचार्ज व 14 जवानों की टीम तैनात की गयी है, जो ट्रेन की छत पर बैठने वाले यात्रियों पर नजर रखेंगे. आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त भरत सिंह मीना ने बताया कि पटना-गया और पटना-इसलामपुर रूट की ट्रेनों में एस्कॉर्ट की टीम बढ़ायी गयी है.
मुखिया व सरपंच चलायेंगे जागरूकता अभियान : आरपीएफ की टीम पटना-गया, पटना-इसलामपुर व पटना-बख्तियारपुर आदि रेलखंड के आस-पास के गांवों में मुखिया व सरपंच के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान चलायेंगे. वे लोगों को बतायेंगे कि ट्रेन की छत पर यात्रा नहीं करें और ट्रेन की गेट पर खड़ा नहीं हों. इसके साथ ही रेलवे लाइन को क्रॉस करते समय किन-किन बातों को ध्यान रखें, यह भी बतायेंगे.
ट्रेन में करेंट : एक और यात्री की हुई मौत
ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. शनिवार को एक और यात्री की मौत हो गयी. मरीज का नाम नागेश्वर बिंद है और वह मसौढ़ी थाने क्षेत्र का रहने वाला था. अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि ओवरहेड तार टूटने के बाद नागेश्वर को करेंट का हल्का झटका लगा.
इससे उसके हाथ पायदान की राॅड से छूट गये और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. उसके पैर और सिर में गंभीर चोट आयी. लोगों ने मसौढ़ी के किसी प्राइवेट अस्पताल में उसे भरती कराया, जहां के डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. शुक्रवार को उसे पीएमसीएच लाया गया, जहां सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने बचाने का काफी प्रयास किया. डॉक्टरों की मानें, तो मरीज की हालत खराब हो गयी थी, यहां और गंभीर हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >