गया : विष्णुपद मंदिर में पूजा करने गये श्रद्धालु अरुण कुमार सिन्हा की बाइक मंदिर परिसर के बाहर से चोरी हो गयी. श्री सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब आठ बजे वह मंदिर परिसर के बाहर बाइक लॉक कर पूजा-अर्चना करने चले गये. वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी. श्री सिन्हा ने इसकी शिकायत विष्णुपद थाने में की. उल्लेखनीय है कि इन दिनों विष्णुपद मंदिर क्षेत्र से बाइक चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. सोमवार को भी मोहड़ा प्रखंड के प्रमुख की बाइक भी मंदिर परिसर के बाहर से चुरा ली गयी थी.
विष्णुपद मंदिर में पूजा करने गये श्रद्धालु की कैंपस से बाइक चोरी
गया : विष्णुपद मंदिर में पूजा करने गये श्रद्धालु अरुण कुमार सिन्हा की बाइक मंदिर परिसर के बाहर से चोरी हो गयी. श्री सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब आठ बजे वह मंदिर परिसर के बाहर बाइक लॉक कर पूजा-अर्चना करने चले गये. वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी. श्री सिन्हा ने […]
