ट्रेन से गिर कर युवक की गयी जान

गया : गया-कष्ठा स्टेशन के बीच बंगालीबिगहा के पास गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. जीआरपी के जवानों ने शव बरामद किया. मृतक की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन पता नहीं चल सका. रेल थानाध्यक्ष […]

गया : गया-कष्ठा स्टेशन के बीच बंगालीबिगहा के पास गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. जीआरपी के जवानों ने शव बरामद किया. मृतक की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन पता नहीं चल सका. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि बंगालीबिगहा गांव के लोगों ने बताया कि ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गयी है. फिलहाल, उसकी पहचान की कोशिश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >