नगर निगम एरिया में लगेंगे 350 डस्टबीन, 70 की आयी पहली खेप

गया: पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम तक व्यापक तैयारी में जुट गये हैं. लाइट, कूड़ादान व शौचालय आदि के लिए प्लानिंग बन रही है. नगर निगम में सहायक व कनीय अभियंता को कामकाज की जिम्मेवारी सौंप दी गयी है. हर साल मेले के दौरान साफ-सफाई, पानी, शौचालय व अन्य सुविधा […]

गया: पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम तक व्यापक तैयारी में जुट गये हैं. लाइट, कूड़ादान व शौचालय आदि के लिए प्लानिंग बन रही है. नगर निगम में सहायक व कनीय अभियंता को कामकाज की जिम्मेवारी सौंप दी गयी है. हर साल मेले के दौरान साफ-सफाई, पानी, शौचालय व अन्य सुविधा के लिए लोगों की फजीहत हो जाती थी, इस वजह से नगर निगम इस बार पहले से ही सब कुछ दुरुस्त करने में जुट गया है. अव्वल तो, शहर की साफ-सफाई पर ही उसकी नजर है.

इस बार पितृपक्ष के दौरान नगर निगम की तरफ से 350 डस्टबीन लगाये जायेंगे. पहले फेज के लिए 70 कूड़ादान नगर निगम को उपलब्ध करा दिये गये हैं. डस्टबीन मेला क्षेत्र के अलावा वार्डों में भी लगाये जायेंगे. ये डस्टबीन, उन्हीं इलाकों में लगाये जाने हैं, जहां कॉम्पैक्टर (कूड़ादान उठानेवाली गाड़ी) पहुंच पाते हों. नगर निगम के पदाधिकारियों ने जगह चयन से पहले पार्षदों से विचार-विमर्श कर लेने की योजना बनायी है.

नगर निगम पहले मानपुर, डेल्हा, बजाजा रोड, पैराडाइज रोड व प्रेम टॉकिज आदि मेन सड़कों पर लगवायेगा. इसके साथ ही, पहले से लगे कूड़ेदान, जो खराब हो चुके हैं, उन्हें भी बदल दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >