नगर निगम एरिया में लगेंगे 350 डस्टबीन, 70 की आयी पहली खेप

पितृपक्ष. 17 सितंबर से शुरू होनेवाले मेले की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन गया में 17 सितंबर से पितृपक्ष मेले की शुरुआत होगी. लगभग दो महीने का समय है. बीच में बरसात भी है. इस वजह से प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है. गया : पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन से लेकर […]

पितृपक्ष. 17 सितंबर से शुरू होनेवाले मेले की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

गया में 17 सितंबर से पितृपक्ष मेले की शुरुआत होगी. लगभग दो महीने का समय है. बीच में बरसात भी है. इस वजह से प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है.
गया : पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम तक व्यापक तैयारी में जुट गये हैं. लाइट, कूड़ादान व शौचालय आदि के लिए प्लानिंग बन रही है. नगर निगम में सहायक व कनीय अभियंता को कामकाज की जिम्मेवारी सौंप दी गयी है. हर साल मेले के दौरान साफ-सफाई, पानी, शौचालय व अन्य सुविधा के लिए लोगों की फजीहत हो जाती थी, इस वजह से नगर निगम इस बार पहले से ही सब कुछ दुरुस्त करने में जुट गया है.
अव्वल तो, शहर की साफ-सफाई पर ही उसकी नजर है.
इस बार पितृपक्ष के दौरान नगर निगम की तरफ से 350 डस्टबीन लगाये जायेंगे. पहले फेज के लिए 70 कूड़ादान नगर निगम को उपलब्ध करा दिये गये हैं. डस्टबीन मेला क्षेत्र के अलावा वार्डों में भी लगाये जायेंगे. ये डस्टबीन, उन्हीं इलाकों में लगाये जाने हैं, जहां कॉम्पैक्टर (कूड़ादान उठानेवाली गाड़ी) पहुंच पाते हों. नगर निगम के पदाधिकारियों ने जगह चयन से पहले पार्षदों से विचार-विमर्श कर लेने की योजना बनायी है.
नगर निगम पहले मानपुर, डेल्हा, बजाजा रोड, पैराडाइज रोड व प्रेम टॉकिज आदि मेन सड़कों पर लगवायेगा. इसके साथ ही, पहले से लगे कूड़ेदान, जो खराब हो चुके हैं, उन्हें भी बदल दिया जायेगा.
बदले जायेंगे पुराने व खराब डस्टबीन
संसाधनों का हो सही उपयोग
पितृपक्ष मेले को देखते हुए नगर निगम में जरूरी सामान की खरीद की गयी है. मेले में उनका इस्तेमाल होना चाहिए. फिलहाल, जितना संसाधन नगर निगम में उपलब्ध है, उनका सही से उपयोग हो, तो गया शहर की शक्ल सूरत ही बदल जायेगी. इस बार समय रहते नगर निगम की तैयारी को देखते हुए लग रहा है कि मेला क्षेत्र में तीर्थयात्रियों को गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा. नगर निगम के अधिकारी पेयजल, सफाई व शौचालय की समुचित व्यवस्था करने में सफल रहे, तो स्थिति बेहतर रहेगी और पिंडदानी अच्छा मैसेज लेकर जायेंगे.
अनीता अनु, पार्षद-15
सभी क्षेत्रों पर देना होगा ध्यान
नगर निगम में संसाधन मौजूद हैं. इनके माध्यम से जनता को सुविधा देने के लिए अधिकारियों को इच्छाशक्ति जागृत करना होगा. पितृपक्ष के मौके पर देश-विदेश से पिंडदानी पहुंचते हैं. व्यवस्था ठीक नहीं होने पर खराब संदेश लेकर जाते हैं. इसमें सुधार की आवश्यकता है. मानपुर इलाके में अब तक एक भी डस्टबीन नहीं दिया गया.
ट्रैक्टर मांगने पर भी नहीं दिया गया. निगम के पदाधिकारियों को सभी वार्डों पर समान से ध्यान देना चाहिए. विकास सभी क्षेत्र में जरूरी है.
प्रमीला देवी पटवा, पार्षद-49

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >