इंस्पेक्टर कॉलोनी की सड़क कीचड़ में तब्दील, रास्ता बदल आ-जा रहे लोग

गया: स्टेशन स्थित इंस्पेक्टर कॉलोनी में जानेवाली सड़क पर कीचड़ व कचरे का साम्राज्य है. नालों का पानी सड़क पर बह रहा है. ऊपर से लगातार हो रही बारिश ने उसे और नारकीय बना दिया है. कॉलोनी में रहनेवाले कर्मचारियों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है. इधर रहनेवाले कर्मचारियों का कहना है कि […]

गया: स्टेशन स्थित इंस्पेक्टर कॉलोनी में जानेवाली सड़क पर कीचड़ व कचरे का साम्राज्य है. नालों का पानी सड़क पर बह रहा है. ऊपर से लगातार हो रही बारिश ने उसे और नारकीय बना दिया है.

कॉलोनी में रहनेवाले कर्मचारियों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है. इधर रहनेवाले कर्मचारियों का कहना है कि नाली की सफाई नहीं होने के कारण कचरा भर गया है, बारिश होने पर वह सड़क पर आ गया है. सड़क पर पसरा कचरा कीचड़ में तब्दील हो गया है. लगातार बारिश होने पर पानी घरों में भी घुस जाता है. रास्ता बदल कर आना-जाना पड़ता है.

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई सफाई : रेल कर्मचारियों ने बताया कि सड़क पर नाली का पानी बहने की शिकायत मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षण व सहायक मंडल अभियंता से की गयी थी. नाली सफाई का आश्वासन दिया गया था, पर अब तक अमल नहीं किया गया. अगर, जल्द नाली की सफाई नहीं की गयी, तो कर्मचारियों का इधर रहना मुश्किल हो जायेगा. इस बाबत सहायक मंडल अभियंता विक्रम सेठ ने बताया कि इंस्पेक्टर कॉलोनी की समस्याएं देखी-सुनी जायेंगी. इसके बाद नाली की साफ-सफाई करा कर कॉलोनी में रहनेवालों लोगों को इससे मुक्ति दिलायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >