बिहार : गया में माओवादियों ने पुल निर्माण बंद करने की दी चेतावनी

गया :बिहारमें गयाके परैया थानाक्षेत्र में मोरहर नदी पर पुल निर्माण कर रही कंपनी के कपसिया स्थित कैंप पर रविवारको देर रात पांच की संख्या में आये हथियार बंद लोगों ने खुद को नक्सली बताते हुए पुल निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी. नक्सलियों की आने की सूचनामिलतेही निर्माण स्थल के समीप स्थित […]

गया :बिहारमें गयाके परैया थानाक्षेत्र में मोरहर नदी पर पुल निर्माण कर रही कंपनी के कपसिया स्थित कैंप पर रविवारको देर रात पांच की संख्या में आये हथियार बंद लोगों ने खुद को नक्सली बताते हुए पुल निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी.

नक्सलियों की आने की सूचनामिलतेही निर्माण स्थल के समीप स्थित कपसीया गांव के ग्रामीणों ने निर्माण स्थलकी तरफबढ़नेलगे. भीड़ को आता देख हथियार बंद सभी लोग तुरंत वहां से निकल गये. इसतरहसे ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी से नक्सलियों के इरादे पर पानी फिर गया. घटना की सूचना के बाद टेकारी डीएसपी दल बल के साथ वहां पहुंचे और निर्माण कंपनी के कर्मी व ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >