भाकपा माओवादी ने ठेकेदार से मांगी थी पांच करोड़ की लेवी, बेलागंज में 10 वाहनों को फूंका

बेलागंज: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते ने मंगलवार की रात लगभग 11 बजे गया जिले के बेलागंज थाने के भगवानपुर मोड़ पर स्थित बाबा हंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मिक्सर प्लांट पर धावा बोल कर चार हाइवा, दो अर्थमूवर (जेसीबी), तीन बाइक व एक जीप सहित 10 वाहनों को जला दिया. नक्सलियों की […]

बेलागंज: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते ने मंगलवार की रात लगभग 11 बजे गया जिले के बेलागंज थाने के भगवानपुर मोड़ पर स्थित बाबा हंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मिक्सर प्लांट पर धावा बोल कर चार हाइवा, दो अर्थमूवर (जेसीबी), तीन बाइक व एक जीप सहित 10 वाहनों को जला दिया.

नक्सलियों की इस करतूत से कंपनी के मिक्सर प्लांट में आग लग गयी, जिससे करीब 80 हजार रुपये भी जल कर राख हो गये. पता चला है कि लेवी नहीं देने के कारण घटना को अंजाम दिया गया. ठेकेदार से पांच करोड़ रुपये लेवी की मांगे जाने की बात सामने आयी है. घटना के बाद मौके पर काम कर रहे लोग डरे हुए हैं.

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष डाॅ विपिन कुमार जैन ने बताया कि भगवानपुर मोड़ के पास बेलागंज-श्रीपुर निर्माणाधीन सड़क के निर्माण में लगी बाबा हंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप पर मंगलवार की रात उग्रवादी दस्ते ने हमला किया और आग लगायी.

घटना के पहले नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के ठेकेदार से 10 प्रतिशत के हिसाब से पांच करोड़ रुपये बतौर लेवी की मांग की थी. कंपनी के मालिक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण का काम शुरू किये जाने के बाद से ही लेवी की मांग चिट्ठी से की जा रही थी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के हमले में कंपनी को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इधर, घटना की जानकारी के बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सतीश कुमार सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि उग्रवादी संगठन के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि भाकपा माओवादी के प्रद्युम्न शर्मा व उसके साथ रहे लाेगाें का इस घटना में हाथ बताया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी के लिए गया व जहानाबाद की पुलिस संयुक्त रूप से दोनों जिला क्षेत्रों में छापेमारी में जुटी है. इसके लिए एसटीएफ की टीम काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >