बेलागंज के प्रभारी थानाध्यक्ष भी बन गये आइएएस

गया : यूपीएससी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची में बेलागंज के प्रभारी थानाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार जैन का नाम भी शामिल है. उन्हें 76वां रैंक प्राप्त हुआ है. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के हट्टा गांव के रहनेवाले श्री जैन प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी के रूप में फिलहाल यहां बेलागंज थाने का प्रभार संभाल […]

गया : यूपीएससी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची में बेलागंज के प्रभारी थानाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार जैन का नाम भी शामिल है. उन्हें 76वां रैंक प्राप्त हुआ है.
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के हट्टा गांव के रहनेवाले श्री जैन प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी के रूप में फिलहाल यहां बेलागंज थाने का प्रभार संभाल रहे हैं. उन्होंने यूपीएससी की 2014 की परीक्षा में 185वां रैंक हासिल कर आइपीएस की नौकरी पायी थी. गांव के ही सरकारी स्कूलों से पढ़ाई शुरू करनेवाले श्री जैन मेडिकल की परीक्षा भी पास कर चुके हैं.

यूपीएससी की परीक्षा में अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के साथ-साथ नवोदय विद्यालय को भी दिया है, जहां उन्होंने पांचवी से 10वीं तक की पढ़ाई की थी. उन्होंने युवाओं को धैर्य, लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई-लिखाई करने की सलाह देते हुए कहा है कि जिसे जो करना है, उसको ही लक्ष्य बना कर उसी दिशा में सारे प्रयास करने चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >