ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने से स्टूडेंट्स परेशान

शेरघाटी. नौवीं वर्ग के छात्र–छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति ऐसी है कि निर्धारित तिथि से छह दिन गुजर जाने के बाद भी अनुमंडल के एक भी छात्र–छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है. शेरघाटी के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के प्राचार्य रामाश्रय शर्मा ने बताया […]

शेरघाटी. नौवीं वर्ग के छात्र–छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति ऐसी है कि निर्धारित तिथि से छह दिन गुजर जाने के बाद भी अनुमंडल के एक भी छात्र–छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है. शेरघाटी के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के प्राचार्य रामाश्रय शर्मा ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति नया नियम लागू करते हुए नौवीं वर्ग सभी छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सर्कुलर लागू किया है.

इसकी अंतिम तिथि 16 मई घोषित की गयी है. उन्होंने बताया कि बोर्ड ने 05 मई से रजिस्ट्रेशन का दिन प्रारंभ किया था. परंतु, वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण 07 मई के शाम से खुलना हुआ. लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका. प्राचार्य ने बताया कि वेबसाइट खोलने के बाद यूजर मांगा जाता है.

जब यूजर डाला जाता है वेबसाइट पर लिखा जाता है कि यूजर ऑलरेडी रजिस्टर्ड है. इस कारण से एक भी फाॅर्म आज तक नहीं भरा जा सका है. उन्होंने बताया कि अनुमंडल के अन्य स्कूलों की भी यहीं हालत है. स्कूल के प्रबंधकों ने इसकी शिकायत बोर्ड से की लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. इधर, आॅनलाइन फार्म भरने की तिथि समाप्त होने की कगार पर है. ऐसे में छात्र व शिक्षक सभी परेशान हैं कि परीक्षा कैसे होगी. गौरतलब है कि 10वीं बोर्ड की तरह नौवीं वर्ग की छात्राओं की भी परीक्षा 11 जून से होना तय हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >