डीपीएस के पांच छात्रों ने पाया राज्य में पहला स्थान

गया: दिल्ली पब्लिक स्कूल (गया) के छात्रों ने ‘सिल्वर जोन फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय हिंदी ओलिंपियाड’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है. विद्यालय के पांच छात्रों ने अपने-अपने वर्ग में राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस प्रतियोगिता में डीपीएस के कुल 25 छात्र-छात्राओं ने पदक हासिल किये हैं. […]

गया: दिल्ली पब्लिक स्कूल (गया) के छात्रों ने ‘सिल्वर जोन फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय हिंदी ओलिंपियाड’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है. विद्यालय के पांच छात्रों ने अपने-अपने वर्ग में राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस प्रतियोगिता में डीपीएस के कुल 25 छात्र-छात्राओं ने पदक हासिल किये हैं. इसमें आठ छात्राओं को स्वर्ण पदक, नौ छात्रों को रजत पदक व आठ छात्रों को कांस्य पदक हासिल हुआ है, जबकि एक छात्र ने राज्य में दूसरा तथा व तीन छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है.
पदक प्राप्त करने वाले 25 छात्रों में कक्षा तीन से वंशिका, शशांक व स्वास्तिका, कक्षा चार से अमृतांशु, आकर्ष, हिमांशु, तबिश व अमृतांशु राज, कक्षा पांच से रिशु, सोनाली, आदित्य व अनुपम, कक्षा छह से शालू कुमारी, अंकित व कृष, कक्षा सात से अश्विनी, रोहित कुमार व रिंटू, कक्षा आठ सेे शफक, अंजली कुमारी, प्रियंका कुमारी व अभिजीत व कक्षा नौ से कनुप्रिया, यशवर्द्धन व नीरज शामिल हैं.
प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सफल छात्र-छात्रओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >