मंगलवार को दोपहर तीन बजे परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि पिछले कुछ सालों में गया के बेहतर परिणाम आ रहे हैं, तो इस बार भी शायद गया को टाॅप टेन का स्थान मिल सके. अपना-अपना परिणाम जानने के बाद छात्र टाॅप टेन लिस्ट की जानकारी भी जुटाने में भी लगे रहे. देर शाम लिस्ट में नहीं होने की सूचना पर मायुसी भी दिखी.
गया को साइंस के टाॅप टेन में जगह नहीं
गया/अामस: इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट घोषित हो गये. बिहार के टाॅप टेन की सूची में गया जिले का नाम शामिल नहीं है. इससे यहां के साइंस के छात्राें में उदासी है. परीक्षा परिणाम नेट पर आने के बाद छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट जानने के लिए माेबाइल, लैपटॉप पर व कैफे में देखे गये. मंगलवार को दोपहर […]

गया/अामस: इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट घोषित हो गये. बिहार के टाॅप टेन की सूची में गया जिले का नाम शामिल नहीं है. इससे यहां के साइंस के छात्राें में उदासी है. परीक्षा परिणाम नेट पर आने के बाद छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट जानने के लिए माेबाइल, लैपटॉप पर व कैफे में देखे गये.
उधर, आमस प्रखंड के हमजापुर स्थित डॉ जाकिर हुसैन इंटर स्कूल के छात्र ऋषभ राज ने इंटर विज्ञान की परीक्षा में 379 अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है़ ऋषभ की इस कामयाबी पर मां व पिता ने मिठाइ खिला कर खुशी मनाया. ऋषभ के पिता राजकुमार वर्णवाल कपड़ा व्यवसायी व माता गृहणी है. चार भाई बहनों में छोटा ऋृषभ राज की ख्वाहिश है कि वह इंजीनियर बने.
सर्वोत्तम रिजल्ट वाले संस्थान व प्रथम श्रेणी में पास स्टूडेंट्स
गया कॉलेज, गया-1143, मिर्जा गालिब कॉलेज, गया-330, एएम कॉलेज, गया-264, महावीर कॉलेज, गया-188, एसएनएस कॉलेज, टिकारी-160, एमएसवाइ कॉलेज, गया-157, एसडी कॉलेज, परैया-151, मां बागेश्वरी इंटर कॉलेज, गया-142, महाबोधि कॉलेज, गया-136 व एसपीवाइ इंटर कॉलेज, गया-130
सबसे कमजोर रिजल्ट वाले संस्थान व प्रथम श्रेणी में पास स्टूडेंट्स
हरानचंद्र हाइस्कूल, गया-1, प्लस टू हाइस्कूल, बमुआर, मोहनपुर-1, किसान हाइस्कूल, मदारडीह-1, प्लस टू रामपियारी हाइस्कूल, चिरैली-1, पी गर्ल्स हाइस्कूल, टेटुआ-1, अशोक हाइस्कूल, परैया-1, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल इमामगंज-1, प्लस टू सर्वोदय हाइस्कूल, मखदुमपुर, टिकारी-1, सहदेव प्लस टू स्कूल, सुग्गी-1, प्लस टू एमकेजी हाइस्कूल, सेवतर-1 व श्री धरनीधर प्लस टू स्कूल, केसपा, टिकारी-1
जिले के टॉपर्स
आदित्य राठौर मिर्जा गालिब कॉलेज, गया
अनिकेत आनंद लालू मंडल कॉलेज, गया
मंजीत सिंह गया कॉलेज, गया
आयूष सिंह टीमएएनएस हाइ स्कूल, टिकारी
अभिषेक कुमार गया कॉलेज, गया
विकास कुमार अशोक हाइस्कूल, परैया
रोहित कुमार लालू मंडल कॉलेज, गया
शिवम सौरभ गया कॉलेज, गया,
राजीव रंजन महाबोधि कॉलेज, गया
प्रभात रंजन एसएनएस कॉलेज, टिकारी
अमन दीप एसपीवाइ इंटर कॉलेज, गया