घटना की रात ही शहर छोड़ गया रॉकी !

गया : व्यवसायी पुत्र छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या का मुख्य आरोपित रॉकी यादव घटना की रात ही गया शहर छोड़ कर फरार हो गया, ऐसी बात को लेकर पुलिस महकमे में भी माथापच्ची जारी है कि आखिर रॉकी कब और कहां फरार हो गया ? अब उसे गिरफ्तार करने को लेकर बनायी जा रही […]

गया : व्यवसायी पुत्र छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या का मुख्य आरोपित रॉकी यादव घटना की रात ही गया शहर छोड़ कर फरार हो गया, ऐसी बात को लेकर पुलिस महकमे में भी माथापच्ची जारी है कि आखिर रॉकी कब और कहां फरार हो गया ? अब उसे गिरफ्तार करने को लेकर बनायी जा रही रणनीति में इस बिंदु पर भी काम किया जा रहा है कि रॉकी को कहां से और किस तरह पकड़ा जाये. इसके लिए विभिन्न स्रोतों से रॉकी के बारे में जानकारियां जुटायी जा रही हैं.

हालांकि, इस बात पर भी गौर किया जा रहा है कि कहीं रॉकी गया या बोधगया में ही अंडरग्राउंड तो नहीं है? कयास यह भी लगाया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद रॉकी ने अपनी गाड़ी को घर पर लगाया व तुरंत गया जंकशन के रास्ते दिल्ली या कोलकाता के लिए किसी सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गया.

पुलिस इस बिंदु पर भी काम करने में जुटी है कि रॉकी को पकड़ने के लिए उसके करीबी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया (फेसबुक, वाट्सएप व अन्य) के माध्यम से उसके ठिकाने का पता लगाया जा सके. इसके लिए टेक्निकल सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है. हालांकि, रॉकी की गिरफ्तारी की रणनीति को गुप्त रखने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी सहयोग लेने पर विमर्श-विमर्श जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >