बोधगया के पड़रिया में छोटे भाई की हत्या

गया : बोधगया के पड़रिया गांव में चापाकल लगाने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को एक भाई ने अपने छोटे भाई की भाला घोंप कर हत्या कर दी. दोनों भाइयों के घरों के बीच स्थित जमीन के एक टुकड़े पर चापाकल लगाने को लेकर दोनों उलझ गये. इस दौरान आक्रोशित बड़े भाई रामबली दास […]

गया : बोधगया के पड़रिया गांव में चापाकल लगाने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को एक भाई ने अपने छोटे भाई की भाला घोंप कर हत्या कर दी. दोनों भाइयों के घरों के बीच स्थित जमीन के एक टुकड़े पर चापाकल लगाने को लेकर दोनों उलझ गये. इस दौरान आक्रोशित बड़े भाई रामबली दास ने रामप्रवेश दास के पेट में भाला घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
सूचना पर पहुंची मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमार्टम कराया. कोर्ट में पेश करने के बाद थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद था. विवादित जमीन में छोटे भाई रामप्रवेश दास ने एक चापाकल लगवाया था, जिसे रामबली दास अपनी जमीन बता विरोध जता रहा था. दोनों भाइयों के बीच पहले भी चापाकल को लेकर झगड़ा हुआ था.
उस समय भी रामबली ने चापाकल लगाने का विरोध करते हुए चापाकल को क्षतिग्रस्त कर दिया था. शनिवार की सुबह फिर से दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया और मारपीट के दौरान 40 वर्षीय रामबली दास ने घर में रखे भाला से प्रहार कर दिया. 37 वर्षीय रामप्रवेश दास के पेट में भाला घुस गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
पता चला है कि दोनों भाइयों के घरों के बीच की दूरी महज करीब चार गज है, जिस पर रामप्रवेश ने चापाकल लगवाया था. लेकिन, रामबली उक्त जमीन को अपना बता कर चापाकल लगाने का विरोध कर रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पड़ोसियों से पता चला है कि इस मसले पर दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपित रामबली दास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >