महाबोधि एक्सप्रेस में बढ़ाये जायेंगे एसी कोच

मुख्य परिचालन प्रबंधक ने कहा, बन रही योजना, जल्द लिया जायेगा निर्णय गया : मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के गया दौरे के अगले ही दिन मुख्य परिचालन प्रबंधक (सीओएम) पंकज कुमार ने शनिवार को गया जंकशन का दौरा किया. सभी प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया. उन्होंने शौचालयों व प्लेटफॉर्म एरिया को साफ-सुथरा रखने पर बल […]

मुख्य परिचालन प्रबंधक ने कहा, बन रही योजना, जल्द लिया जायेगा निर्णय
गया : मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के गया दौरे के अगले ही दिन मुख्य परिचालन प्रबंधक (सीओएम) पंकज कुमार ने शनिवार को गया जंकशन का दौरा किया. सभी प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया. उन्होंने शौचालयों व प्लेटफॉर्म एरिया को साफ-सुथरा रखने पर बल दिया.
सीओएम पूछताछ काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर, महिला प्रतीक्षालय, पुरुष प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया, वहां चल रहे कामकाज को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. सीओएम ने बताया कि गया-पटना पैसेंजर, जो सुबह 9:30 में खुलती है, उसे 10 बजे से चलाने की योजना है.
श्री कुमार ने बताया कि महाबोधि एक्सप्रेस में एसी कोच बढ़ाने की बात चल रही है. जल्द निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि चेन्नई एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ायी जायेगी. निरीक्षण के बाद सीओएम ने गया के रेल पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें ट्रेन परिचालन की समस्याओं पर चर्चा हुई. उन्होंने ट्रेन में आनेवाली तकनीकी दिक्कतों को समय रहते दूर करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >