शौचालय में ही छोड़ दी एसएलआर की मैगजीन

कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैप के एक जवान से हुई चूक दूसरे जवान को शौचालय में मिली 14 गोलियों से भरी मैगजीन गया : गया कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात किये गये सैप के एक जवान ने परिसर में स्थित शौचालय में ही एसएलआर राइफल की एक मैगजीन छोड़ दी. यह महज […]

कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैप के एक जवान से हुई चूक
दूसरे जवान को शौचालय में मिली 14 गोलियों से भरी मैगजीन
गया : गया कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात किये गये सैप के एक जवान ने परिसर में स्थित शौचालय में ही एसएलआर राइफल की एक मैगजीन छोड़ दी. यह महज संयोग ही था कि सैप के ही दूसरे जवान की नजर शौचालय में रही मैगजीन पर पड़ गयी और वह उसे अपने साथ ले आया.
पूछताछ में पता चला कि शौचालय में मिली मैगजीन सैप के जवान राजेंद्र सिंह की थी. इस शौचालय में सुरक्षा कर्मियों के अलावा कोर्ट में काम करनेवाले अन्य कर्मचारियों का ही आना-जाना होता है. कोर्ट परिसर में मैगजीन मिलने की सूचना पर सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर ने मामले की छानबीन की. इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील असगर ने बताया कि शौचालय में सैप के जवान राजेंद्र सिंह की एसएलआर की मैगजीन छूट गयी थी, जिसे कुछ देर बाद सैप के ही दूसरे जवान को मिला.
उन्होंने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है व लापरवाही बरतने को लेकर सैप के जवान पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. उल्लेखनीय है कि इन दिनों कोर्ट परिसर की सुरक्षा को चुस्त करने को लेकर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है व मेटल डिटेक्टर का भी उपयोग किया जा रहा है. ऐसे में परिसर के अंदर राइफल की मैगजीन पाये जाने की सूचना से कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >