टिकारी में जमीन के विवाद में वृद्ध महिला की हत्या

टिकारी. टिकारी थाना क्षेत्र के पंचानपुर ओपी अंतर्गत महमदपुर गांव में रविवार को किसी धारदार हथियार से विधवा देवमनी देवी की हत्या कर दी गयी. मृतक की बेटी भारती सिंह उर्फ रिंकू कुमारी ने इस मामले में महमदपुर गांव के ललन सिंह को नामजद व अन्य अज्ञात लोगों को हत्या करने का आरोपित बनाया है़. […]

टिकारी. टिकारी थाना क्षेत्र के पंचानपुर ओपी अंतर्गत महमदपुर गांव में रविवार को किसी धारदार हथियार से विधवा देवमनी देवी की हत्या कर दी गयी. मृतक की बेटी भारती सिंह उर्फ रिंकू कुमारी ने इस मामले में महमदपुर गांव के ललन सिंह को नामजद व अन्य अज्ञात लोगों को हत्या करने का आरोपित बनाया है़.

इस बाबत पंचानपुर ओपी में मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय बच्चू नारायण सिंह की विधवा देवमनी देवी की हत्या उनके ही घर में धारदार हथियार से कर दी गयी व शव को घर में छोड़ दिया गया. पंचानपुर ओपी प्रभारी मधुसूदन कुमार ने बताया कि हत्या का कारण जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है़.

मामला दर्ज करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि देवमनी देवी का शव उनके ही घर में खाट पर खून से लथपथ पाया गया था. ऐसा लग रहा था कि उनके सिर व गरदन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >