म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन बना ''करप्शन कॉरपोरेशन''

गया: शहर में पानी के लिए मचे हाहाकार के बावजूद नगर निगम द्वारा कुछ ठोस कदम नहीं उठाये जाने से गुस्याये स्वाभिमान पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम टावर चौक पर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र नारायण ने कहा कि गया शहर में पानी का घोर संकट […]

गया: शहर में पानी के लिए मचे हाहाकार के बावजूद नगर निगम द्वारा कुछ ठोस कदम नहीं उठाये जाने से गुस्याये स्वाभिमान पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम टावर चौक पर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र नारायण ने कहा कि गया शहर में पानी का घोर संकट है.

सरकार की अनदेखी के चलते फल्गु नदी पर बीयर बांध नहीं बांधा जा सका. लोगों के घर में बोरिंग व चापाकल में पानी नहीं है. हर ओर पानी के लिए मारामारी है. पार्टी नेताओं ने कहा कि योजनाओं के नाम पर लूट-खसोट मची है. उन्होंने म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन को ‘करप्शन कॉरपोरेशन’ का नाम दिया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक महीने के अंदर जलसंकट से उबरने का तरीका नहीं खोजा गया, तो जलआंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >