पहाड़पुर में फिर आ धमके नक्सली, की गोलीबारी!

अामस. आमस थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में राजेंद्र यादव के घर पर बुधवार की रात एक बार फिर नक्सली संगठन टीपीसी के सदस्यों ने धावा बोल कर गोलबारी की. पीड़ित राजेंद्र यादव ने बताया कि नक्सली संगठन टीपीसी के करीब दो दर्जन हथियारबंद सदस्यों ने रात में उनके घर पर धावा बोल दिया और […]

अामस. आमस थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में राजेंद्र यादव के घर पर बुधवार की रात एक बार फिर नक्सली संगठन टीपीसी के सदस्यों ने धावा बोल कर गोलबारी की. पीड़ित राजेंद्र यादव ने बताया कि नक्सली संगठन टीपीसी के करीब दो दर्जन हथियारबंद सदस्यों ने रात में उनके घर पर धावा बोल दिया और करीब छह राउंड फायरिंग की.

नक्सलियों ने फायरिंग कर घर की दीवार, रेलिंग, छज्जा व गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा घर के सामान भी बरबाद कर दिये. घटना की पुष्टि करते हुए आमस थाने के एसआइ मनीष कुमार ने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उनकी गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है.

गौरतलब है कि मंगलवार को भी टीपीसी के सदस्यों ने पहाड़पुर गांव में धावा बोल कर करीब 15-20 राउंड फायरिंग की थी. ग्रामीणों के विरोध के कारण नक्सली गांव के दक्षिण दिशा स्थित पहाड़ की ओर भाग गये थे. इस मामले में टीपीसी सदस्य अधुक यादव उर्फ धीरू, उसके पिता बंगाली यादव, लखन यादव व छकरबंधा के करीमन के अलावा 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >