सीयूएसबी में एडमिशन के लिए तीन दिन शेष

गया: सीयूएसबी के एकेडमिक सेशन 2016-17 में एडमिशन के लिए नामांकन की प्रक्रिया में अब सिर्फ तीन दिन बाकी रह गये हैं. पीआरआे माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि 28 मार्च, 2016 से शुरू अॉनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक ही चलेगी. उन्हाेंने बताया कि सीयूएसबी की वेबसाइट www.cusb.ac.in पर नामांकन संबंधी तमाम जानकारी […]

गया: सीयूएसबी के एकेडमिक सेशन 2016-17 में एडमिशन के लिए नामांकन की प्रक्रिया में अब सिर्फ तीन दिन बाकी रह गये हैं. पीआरआे माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि 28 मार्च, 2016 से शुरू अॉनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक ही चलेगी. उन्हाेंने बताया कि सीयूएसबी की वेबसाइट www.cusb.ac.in पर नामांकन संबंधी तमाम जानकारी उपलब्ध है.

इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से काेर्स, याेग्यता व फीस आदि की जानकारी प्राप्त कर याेग्यता के अनुसार अॉनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सेंट्रल यूनिवर्सिटी अॉफ साउथ बिहार एंट्रेंस-2016 के तहत 28 व 29 मई काे देश भर में प्रस्तावित 62 परीक्षा केंद्राें से अॉनलाइन परीक्षा ली जायेगी. इसमें सफल स्टूडेंट्स की सूची तीन जून काे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट प्रकाशित की जायेगी. इस निर्धारित तिथि में किसी कारणवश फेरबदल भी संभव है. माेहम्मद मुदस्सीर ने बताया कि सीयूएसबी में 38 विषयाें के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें स्नातक स्तर के चार विषय, स्नातकाेत्तर (पाेस्ट ग्रेजुएट) स्तर में 18 विषय व पीएचडी के लिए 16 विषय शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >