जब वह शहर के एक चूड़ी काराेबारी के यहां माल लेकर जा रहा था, तभी यह घटना हुई. ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड काे भी सूचना दी गयी. इससे पहले ही स्थानीय लाेग व कोतवाली पुलिस भी आनन-फानन में आग पर काबू पाने की काेशिश में जुट गये. ट्रक ड्राइवर राकेश कुमार ने बताया कि यह माल गया के पवन कुमार चूड़ीवाले का है.
चूड़ियाें की कीमत करीब आठ से 10 लाख रुपये बतायी जा रही है. जिस बरात पाटी द्वारा पटाखे छोड़े जाने के दौरान आग लगी वह जीबी राेड से आकर केपी राेड में चाैक की आेर जा रही थी. नाे इंट्री की समय सीमा समाप्त होने के बाद ट्रक उक्त स्थान पर खड़ा था. ट्रक का चालक गाड़ी में ही था. इसी बीच पटाखे की चिनगारी ट्रक के ऊपर आकर गिरी. गौरतलब है कि ट्रक में चूड़ियाें काे सुरक्षित करने के लिए पुआल व कूट दिये जाते हैं. इसकी वजह से चिनगारी बहुत जल्द ही आग का रूप ले लिया़
