अब 22 को होगी ''एड ऑन कोर्स'' की समीक्षा

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के अधीन आनेवाले कॉलेजों द्वारा चलाये जा रहे कैरियर ओरियेंटेड ‘एड ऑन कोर्स’ की समीक्षा के लिए गठित की गयी कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को एमयू परिसर में होनेवाली थी. लेकिन, महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर तिथि में किये गये परिवर्तन से उक्त बैठक नहीं हो सकी. अब यह […]

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के अधीन आनेवाले कॉलेजों द्वारा चलाये जा रहे कैरियर ओरियेंटेड ‘एड ऑन कोर्स’ की समीक्षा के लिए गठित की गयी कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को एमयू परिसर में होनेवाली थी. लेकिन, महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर तिथि में किये गये परिवर्तन से उक्त बैठक नहीं हो सकी.

अब यह बैठक 22 अप्रैल को एमयू परिसर में होगी. पिछले एक अप्रैल को एमयू में हुए एकेडमिक काउंसिल व दो अप्रैल को कुलपति आवास पर हुई सिंडिकेट की बैठक में ‘एड ऑन कोर्स’ की समीक्षा के लिए कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक को एक कमेटी का गठन करने का अधिकार दिया गया था.

कुलपति ने कमेटी का कन्वेनर एमयू के सीसीडीसी प्रो उपेंद्र नाथ वर्मा बनाया. वहीं, इस कमेटी में सदस्य के रूप में एएन कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो बिहारी सिंह, टीपीएस कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य, जीडीएम कॉलेज, हरनौत (नालंदा) के प्राचार्य प्रो शंभुनाथ व कॉमर्स कॉलेज, पटना के प्रो फातमी हैं. 19 अप्रैल को इस कमेटी की पहली बैठक होनेवाली थी. सीसीडीसी ने बताया कि महावीर जयंती को लेकर पूर्व से 20 अप्रैल को छुट्टी निर्धारित थी. लेकिन, इसमें बदलाव होने के कारण महावीर जयंती की छुट्टी 19 अप्रैल यानी मंगलवार को कर दी गयी. इस कारण ‘एड ऑन कोर्स’ के लिए मंगलवार को होनेवाली कमेटी की बैठक स्थगित कर दी गयी. अब यह बैठक 22 अप्रैल को होगी.

सर्टिफिकेट पर रजिस्ट्रार के भी होंगे हस्ताक्षर
दो अप्रैल को सिंडिकेट की बैठक में ‘एड ऑन कोर्स’ की समीक्षा के लिए कमेटी के गठन पर कुलपति प्रो (डॉ) मोहम्मद इश्तियाक ने बताया था कि ‘ऍड ऑन कोर्स’ कैरियर ओरियेंटेड होता है. इन कोर्सों को और प्रभावी बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया. कमेटी द्वारा की जानेवाली अनुशंसाओं के आधार पर ठोस कार्रवाई होगी. साथ ही ‘एड ऑन कोर्स’ के सर्टिफिकेट पर संबंधित काॅलेज के प्राचार्य के साथ एमयू के रजिस्ट्रार के भी हस्ताक्षर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >