रामनवमी में बेहतर प्रबंधन के लिए अफसर सम्मानित, जताया आभार

गया. श्री रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने रविवार को जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया. एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, सिटी एसपी अवकाश कुमार, सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, सिविल लाइंस इस्पेक्टर मोहम्मद जमील असगर, कोतवाली इंस्पेक्टर निहार भूषण, रामपुर इंस्पेक्टर गौरीशंकर गुप्ता, डेल्हा […]

गया. श्री रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने रविवार को जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया. एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, सिटी एसपी अवकाश कुमार, सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, सिविल लाइंस इस्पेक्टर मोहम्मद जमील असगर, कोतवाली इंस्पेक्टर निहार भूषण, रामपुर इंस्पेक्टर गौरीशंकर गुप्ता, डेल्हा इंस्पेक्टर अजय कुमार, विष्णुपद इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह व मुफस्सिल इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व तलवार देकर सम्मानित किया गया. श्री रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा के दौरान जिला प्रशासन के बेहतर प्रबंधन के लिए आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >