गया : अप्रैल के पहले सप्ताह से हर राेज बढ़ रहा तापमान लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है. दिन में हो रही ‘अग्निवर्षा’ का ताप रात में भी झुलसा रहा है. सुबह के नौ बजते-बजते धूप की तपिश बाहर जाने से रोक दे रही है. इन सबके बीच, मौसम विज्ञान केंद्र ने थोड़ी बहुत राहत की बात कही है.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डिप्टी डायरेक्टर आरके गिरि कहते हैं कि रविवार की शाम तक आसमान में बादल छाने की जगी है. हवा में तपन भी कम होगी. लेकिन हां, बारिश नहीं हाेगी. तापमान में थाेड़ी-बहुत गिरावट की उम्मीद कर सकते हैं. इसका असर साेमवार काे भी दिखेगा.
इधर, शनिवार काे पुरवा व पछुआ हवाओं का कॉकटेल (मिलाजुला) रहा. लेकिन, रविवार व साेमवार काे सिर्फ पुरवा हवा चलने की उम्मीद है. इसके बाद मंगलवार से मौसम फिर गरम होगा.
