होमगार्ड जवान की हत्या कर राइफल लूटनेवाले गिरफ्तार

गया : बोधगया थाना क्षेत्र के अमवां गांव के एक टोले में वर्ष 2013 में होली के दौरान एक युवक की हत्या की सूचना पर गये पुलिसबल पर हमला करने व एक होमगार्ड की हत्या कर उसकी सरकारी राइफल लूटने के आरोपित गांव के ही अशोक मांझी व कृष्णा मांझी को बोधगया थाने की पुलिस […]

गया : बोधगया थाना क्षेत्र के अमवां गांव के एक टोले में वर्ष 2013 में होली के दौरान एक युवक की हत्या की सूचना पर गये पुलिसबल पर हमला करने व एक होमगार्ड की हत्या कर उसकी सरकारी राइफल लूटने के आरोपित गांव के ही अशोक मांझी व कृष्णा मांझी को बोधगया थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.
इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया. हालांकि, पुलिस अब तक होमगार्ड से लूटी गयी राइफल बरामद नहीं कर सकी है. दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >