सड़क गंदा पानी, बदबू से जीना दूभर बैदबिगहा के लोगों डीएम को पत्र लिखा पत्र लिख कर समस्या के समाधान की लगायी गुहारफोटो-01,2 सड़कों पर बह रहे नाली का पानी.प्रतिनिधि, टिकारीबेल्हड़िया पंचायत के बैदबिगहा देवी मंदिर के समीप सड़क पर नाली का पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी. गंदे पानी से निकलने वाली बदबू से लोगों का मंदिर के पास से गुजरना व आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है. ग्रामीणों ने गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए डीएम को पत्र लिख कर इससे निजात दिलाने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि नाली का गंदा व दूषित पानी सड़क पर बह रहा है. इससे उस रास्ते से वाहन गुजरने पर गंदे पानी के छींटें मंदिर की दीवारों व राहगीरों पर भी पड़ता है. जलजमाव की समस्या का निदान नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. यदि तत्काल इस समस्या से निजात नहीं दिलायी गयी, तो बाध्य होकर बैदबिगहा के लोग आंदोलन करने के लिए विवश होंगे. लोगों ने सांसद, विधायक, विधान पार्षद, एसडीओ व बीडीओ को हस्ताक्षर किया गया आवेदन सौंपने की बात कही. पत्र में अनिल कुमार, उमेश प्रसाद, रंजीत कुमार सहनी, अरुण साव, रंजय कुमार, पंकज कुमार, सुरज निशाद, संजय ठाकुर व राहुल कुमार आदि ग्रामीणों का हस्ताक्षर हैं.
सड़क गंदा पानी, बदबू से जीना दूभर
सड़क गंदा पानी, बदबू से जीना दूभर बैदबिगहा के लोगों डीएम को पत्र लिखा पत्र लिख कर समस्या के समाधान की लगायी गुहारफोटो-01,2 सड़कों पर बह रहे नाली का पानी.प्रतिनिधि, टिकारीबेल्हड़िया पंचायत के बैदबिगहा देवी मंदिर के समीप सड़क पर नाली का पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी. गंदे पानी […]
