खरीदें काश्मीर से कन्याकुमारी तक के सामान

खरीदें काश्मीर से कन्याकुमारी तक के सामान फोटो- बोधगया 07- कालचक्र मैदान में लगे ग्रामश्री मेले में बनाये गये स्टॉल़कालचक्र मैदान में लगा बोधगया हाट व ग्रामश्री मेला संवाददाता, बोधगयाबौद्ध महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कालचक्र मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के अतिरिक्त जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग ने लोगों को देश […]

खरीदें काश्मीर से कन्याकुमारी तक के सामान फोटो- बोधगया 07- कालचक्र मैदान में लगे ग्रामश्री मेले में बनाये गये स्टॉल़कालचक्र मैदान में लगा बोधगया हाट व ग्रामश्री मेला संवाददाता, बोधगयाबौद्ध महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कालचक्र मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के अतिरिक्त जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग ने लोगों को देश के विभिन्न राज्यों में तैयार किये जानेवाले उपयोगी सामान की खरीदारी की भी सुविधा मुहैया कराया है. कालचक्र मैदान में बोधगया हाट व ग्रामश्री मेले के नाम से लगाये गये 60 स्टॉलों में काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सामान उपलब्ध हैं. डीआरडीए के निदेशक शशिशेखर चौधरी ने बताया कि इस मेले में काश्मीर, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्रप्रदेश व अन्य राज्यों के स्टॉल लगाये गये हैं. इसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से निर्मित व बुनकरों द्वारा बनाये गये घरेलू उपयोग के सामान भी उपलब्ध है. इसके अलावा फूड प्लाजा भी लगाया गया है, जिसमें 25 स्टॉल लगाये गये हैं. बोधगया हाट में मशरूम व अचार भी उपलब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >