गया के छात्र ने अंतरराष्ट्रीय अबेकस प्रतियाेगिता में पाया तीसरा स्थानपरैया थाना क्षेत्र के अजमतगंज का रहनेवाला है सुशांत रंजनजीनियस अबेकस किड्स एकेडमी में पढ़ता है छात्रसंवाददाता, गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के अजमतगंज के रहनेवाले संजीव रंजन के बेटे सुशांत रंजन ने दिल्ली में आयोजित जीनियस अबेकस कलकुलेशन प्रतियाेगिता में 28 देशाें के प्रतिभागियाें में तीसरा स्थान प्राप्त किया. यूसी मास संस्था की आेर से कटारी हिल राेड में चलाये जा रहे जीनियस अबेकस किड्स एकेडमी में पढ़ रहे छात्र सुशांत रंजन सहित बिहार के तीन प्रतिभागी इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियाेगिता में भाग लेने दिल्ली यूनिवर्सिटी गये थे. प्रतियाेगिता में जापान, मलेशिया, चीन, यूएसए सहित अन्य देशाें के बच्चे शामिल हुए थे. प्रतियाेगिता में आठ मिनट में गणित के 200 सवाल हल करने थे. सुशांत ने आठ मिनट में 120 सवाल हल करके तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया. स्कूल की निदेशक ज्याेति अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियाेगिता में बिहार से पहली बार बच्चों ने भाग लिया. उनका स्कूल 2007 से गया में चल रहा है. सुशांत की सफलता उनके संस्थान के साथ-साथ राज्य व देश के लिए गाैरव की बात है. उन्हाेंने बताया कि सुशांत काे रविवार की सुबह नाै बजे स्कूल प्रबंधन की आेर से सम्मानित किया जायेगा.
गया के छात्र ने अंतरराष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान
गया के छात्र ने अंतरराष्ट्रीय अबेकस प्रतियाेगिता में पाया तीसरा स्थानपरैया थाना क्षेत्र के अजमतगंज का रहनेवाला है सुशांत रंजनजीनियस अबेकस किड्स एकेडमी में पढ़ता है छात्रसंवाददाता, गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के अजमतगंज के रहनेवाले संजीव रंजन के बेटे सुशांत रंजन ने दिल्ली में आयोजित जीनियस अबेकस कलकुलेशन प्रतियाेगिता में 28 देशाें के […]
