चोरी के मामले में मकानमालिक का बेटा नामजद मानपुर. सूर्यदेवनगर मुहल्ले में धीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के किराये के घर से लाखों रुपये की संपत्ति व रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. इस मामले में उन्होंने मकानमालिक के बेटे शुभम कुमार के खिलाफ मुफस्सिल थाने में केस दर्ज कराया. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि धीरेंद्र सिंह अतरी थाना क्षेत्र के करमचक गांव के रहनेवाले हैं. वह मकर संक्रांति के मौके पर गांव गये थे. इसी दौरान उनके कमरे से जेवर व 20 हजार रुपये की चोरी हो गयी. उन्होंने मकानमालिक शिवनाथ सिंह के बेटे शुभम को आरोपित बनाया है. मामले की जांच चल रही है.
चोरी के मामले में मकानमालिक का बेटा नामजद
चोरी के मामले में मकानमालिक का बेटा नामजद मानपुर. सूर्यदेवनगर मुहल्ले में धीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के किराये के घर से लाखों रुपये की संपत्ति व रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. इस मामले में उन्होंने मकानमालिक के बेटे शुभम कुमार के खिलाफ मुफस्सिल थाने में केस दर्ज कराया. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह […]
