बौद्ध महोत्सव कल सेे

बोधगया: बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया के कालचक्र मैदान में रविवार की शाम पांच बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है व शुक्रवार की देर शाम तक कार्यक्रम स्थल का जायजा डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने लिया. अधिकारियों ने महोत्सव के […]

बोधगया: बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया के कालचक्र मैदान में रविवार की शाम पांच बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है व शुक्रवार की देर शाम तक कार्यक्रम स्थल का जायजा डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने लिया. अधिकारियों ने महोत्सव के दौरान सीएम व अन्य आगंतुकों के बैठने सहित उनकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली.
बौद्ध महोत्सव के पहले दिन कालचक्र मैदान में जुटने वाली भीड़ के हिसाब से सुरक्षा-व्यवस्था व अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी लेने के बाद डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिया. इसमें सीटिंग एरेंजमेंट के तहत विशिष्ट व अति विशिष्ट लोगों सहित आम दर्शकों के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी शामिल है. सुरक्षा के लिहाज से कालचक्र मैदान के विभिन्न प्रवेश द्वारों को प्रवेश व बाहर निकलने के लिए खुला रखा जायेगा व अलग-अलग द्वारों से निर्धारित श्रेणी के लोगों के प्रवेश करने की व्यवस्था की जा रही है.

खासकर, सुरक्षा-व्यवस्था को और पुख्ता रखने के लिए सभी तरह के एहतियाती कदम उठाने पर काम किया जा रहा है. इसके लिए शुक्रवार से ही कालचक्र मैदान को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. कार्यक्रम को देखने के लिए कालचक्र मैदान में प्रवेश करनेवाले हर व्यक्ति की जांच की जायेगी व इसके लिए मेटल डिटेक्टर का भी सहारा लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >