मकर संक्रांति पर किया दान-पुण्य

मकर संक्रांति पर किया दान-पुण्यगया. मकर संक्रांति पर श्रद्धालुआें ने शुक्रवार की सुबह फल्गु नदी के तट पर स्थित झरने व सूर्यकुंड समेत अन्य नदी व सराेवराें में स्नान किया. इसके बाद कई लोगों व स्वयंसेवी संगठनाें ने विष्णुपद, मां मंगलागाैरी, पितामहेश्वर व शीतला मंदिर समेत अन्य मंदिराें में बैठे गरीबों व असहायाें लोगों में […]

मकर संक्रांति पर किया दान-पुण्यगया. मकर संक्रांति पर श्रद्धालुआें ने शुक्रवार की सुबह फल्गु नदी के तट पर स्थित झरने व सूर्यकुंड समेत अन्य नदी व सराेवराें में स्नान किया. इसके बाद कई लोगों व स्वयंसेवी संगठनाें ने विष्णुपद, मां मंगलागाैरी, पितामहेश्वर व शीतला मंदिर समेत अन्य मंदिराें में बैठे गरीबों व असहायाें लोगों में चूड़ा, तिलकुट व वस्त्र बांटे. ब्राह्मणों के बीच दान-पुण्य भी किया गया. उधर, कई लाेगाें ने घराें में भी स्नान कर ब्राह्मणाें काे दान कर चूड़ा, दही, गुड़, तिलकुट व तिलवा का भाेग लगाया और फिर इसका सेवन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >