अलीगंज के पास ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौतगया. जंकशन के रेलवे यार्ड वेस्ट केबिन के पास शुक्रवार की सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. अासपास के लोगों के अनुसार, प्रथमदृश्टया अधेड़ के शव को देख कर यह पता नहीं चला कि उसकी मौत ट्रेन से गिर कर या ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है. मृतक की पहचान की कोशिश हो रही है.
अलीगंज के पास ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत
अलीगंज के पास ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौतगया. जंकशन के रेलवे यार्ड वेस्ट केबिन के पास शुक्रवार की सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. अासपास के लोगों के अनुसार, प्रथमदृश्टया अधेड़ के शव को देख […]
