चाकंद केबिन के पास से शव बरामद बेलागंज. गया-पटना रेलखंड पर चाकंद रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन के पास ट्रैक एक युवक का शव मिला. चाकंद ओपी की पुलिस ने गया जीआरपी को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया. लोगों की मानें तो शव दो-तीन दिनों से पड़ा था. गन्नूबिगहा से 15 लीटर शराब के साथ धंधेबाज धरायाबेलागंज. चाकंद ओपी पुलिस ने गन्नूबिगहा में छापेमारी कर 15 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पहचान दिनेश चौधरी के रूप में हुई है. उसे जेल भेज दिया गया.पतंगबाजी में बच्चों ने खूब लड़ाया पेच बेलागंज. चाकंद पंचायत के हसनपुर बाल कला परिषद् की ओर से मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव का आयोजन किया गया. पतंगबाजी में काफी संख्या में छोटे बच्चे व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. पतंगबाजी प्रतियोगिता में कुमारी अरिषा सिंह को प्रथम, तान्या कुमारी व हृषिता कुमारी को द्वितीय व मोहित, चांद व साहिल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
चाकंद केबिन के पास से शव बरामद
चाकंद केबिन के पास से शव बरामद बेलागंज. गया-पटना रेलखंड पर चाकंद रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन के पास ट्रैक एक युवक का शव मिला. चाकंद ओपी की पुलिस ने गया जीआरपी को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया. […]
