घर से पहले निकलें, आज भी नहीं चलेंगे ऑटोशुक्रवार को लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी, रिक्शाचालकों की रही चांदीऑटोचालक संघ का शत-प्रतिशत ऑटो बंद रहने का दावाफाेटाे-संवाददाता, गयाशिक्षित बेरोजगार ऑटोचालक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के प्राय: सभी रूटों के आॅटो नहीं चले. इससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा. ऑटो नहीं चलने से बड़ी संख्या में लोगों को विभिन्न सड़कों पर पैदल यात्रा करते देखा गया, तो रिक्शाचालकों ने मनमाना भाड़ा लेकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया.उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन व ठेकेदारों की मनमानी के विरोध में शिक्षित बेरोजगार ऑटोचालक संघ के बैनर तले गुरुवार को ऑटोचालकों की बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से शुक्रवार से अनिश्चित हड़ताल करने का प्रस्ताव पारित किया गया था. उसी निर्णय के आलोक में ऑटो बंद रहे. ऑटोचालकों ने समस्या का समाधान होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है.
घर से पहले निकलें, आज भी नहीं चलेंगे ऑटो
घर से पहले निकलें, आज भी नहीं चलेंगे ऑटोशुक्रवार को लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी, रिक्शाचालकों की रही चांदीऑटोचालक संघ का शत-प्रतिशत ऑटो बंद रहने का दावाफाेटाे-संवाददाता, गयाशिक्षित बेरोजगार ऑटोचालक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के प्राय: सभी रूटों के आॅटो नहीं चले. इससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा. ऑटो नहीं चलने […]
