सीयूएसबी में वार्षिक खेलकूद महोत्सव आज से

सीयूएसबी में वार्षिक खेलकूद महोत्सव आज से पुरुष क्रिकेट से होगी महोत्सव की शुरुआत फोटो-संवाददाता, गयादक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पटना कैंपस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार की सुबह 10 बजे से होगी. विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मो मुदस्सीर आलम ने बताया कि वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट (पुरुष) के […]

सीयूएसबी में वार्षिक खेलकूद महोत्सव आज से पुरुष क्रिकेट से होगी महोत्सव की शुरुआत फोटो-संवाददाता, गयादक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पटना कैंपस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार की सुबह 10 बजे से होगी. विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मो मुदस्सीर आलम ने बताया कि वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट (पुरुष) के साथ होगा. इसका आयोजन हवाईअड्डा पुलिस थाने की समीप स्थित एसटीएफ मैदान में किया जायेगा. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की खेलकूद गतिविधि समिति के समन्वयक डॉ राजेश कुमार रंजन (सहायक प्राध्यापक, सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल साइंसेज) व सदस्य डॉ प्रभात रंजन (सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस), डॉ अमृता श्रीवास्तव (सहायक प्राध्यापक, जीवविज्ञान) व अरविंद सारस्वत (सिक्यूरिटी इंस्पेक्टर) की देखरेख में करीब एक हफ्ते तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव में क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम व टेबुल टेनिस का आयोजन 16 से 23 जनवरी के बीच किया जायेगा. शनिवार को प्रारंभ होनेवाले वार्षिक खेल महोत्सव को लेकर स्टूडेंट्स में काफी उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >