मैट्रिक में प्रथम आये 847 स्टूडेंट्स को मिले चेक

मैट्रिक में प्रथम आये 847 स्टूडेंट्स को मिले चेक प्रति स्टूडेंट दिये गये 10 हजार रुपये का चेकफोटो-रोहित 1 व 2, चेक देते अधिकारीसंवाददाता, गयाजिला स्कूल परिसर में शुक्रवार को शिविर लगा कर मैट्रिक में प्रथम आये अत्यंत पिछड़ा जाति के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के चेक दिये गये. शिविर का उद्घाटन बोधगया के प्रखंड […]

मैट्रिक में प्रथम आये 847 स्टूडेंट्स को मिले चेक प्रति स्टूडेंट दिये गये 10 हजार रुपये का चेकफोटो-रोहित 1 व 2, चेक देते अधिकारीसंवाददाता, गयाजिला स्कूल परिसर में शुक्रवार को शिविर लगा कर मैट्रिक में प्रथम आये अत्यंत पिछड़ा जाति के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के चेक दिये गये. शिविर का उद्घाटन बोधगया के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार, राकेश कुमार रंजन, फतेहपुर प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार व प्रफुल्लचंद्र प्रभाकर ने किया. शिविर में प्रति स्टूडेंट 10 हजार का चेक दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि शिविर में 847 छात्र-छात्राओं को चेक दिया गया.549 छात्र-छात्राओं को नहीं मिले चेकजिला कल्याण पदाधिकारी मृत्युंजय नारायण सिंह ने बताया कि सूची में 1396 छात्र-छात्राएं शामिल थे. लेकिन, समय नहीं रहने व कई स्टूडेंट्स के कागजात नहीं लाने के कारण उन्हें चेक नहीं दिया गया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि जिन छात्र-छात्राओं को चेक नहीं मिला है, वे कार्यालय में जाकर कागजात दिखायें और सूची में अपना नाम फिर से लिखवा लें. उन्होंने बताया कि वंचित छात्र-छात्राओं को तिथि तय कर कार्यालय में शिविर लगा कर चेक दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >