16 पंचायतों में पइन की हो रही खुदाई, मार्च डेडलाइन

16 पंचायतों में पइन की हो रही खुदाई, मार्च डेडलाइन आहर व तालाब खुदाई का भी काम जारी संवाददाता, गयानगर प्रखंड के 16 पंचायतों में पइन, आहर व तालाब की खुदाई जारी है. प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी (पीओ) देवकांत कुमार ने बताया कि कोसमा, चाकंद, बारा व धनसीर में पइन खुदाई का काम शुरू कर दिया […]

16 पंचायतों में पइन की हो रही खुदाई, मार्च डेडलाइन आहर व तालाब खुदाई का भी काम जारी संवाददाता, गयानगर प्रखंड के 16 पंचायतों में पइन, आहर व तालाब की खुदाई जारी है. प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी (पीओ) देवकांत कुमार ने बताया कि कोसमा, चाकंद, बारा व धनसीर में पइन खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि मार्च तक 16 पंचायतों में पइन का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा. साथ ही, तालाबों की भी खुदाई कर ली जायेगी. श्री कुमार ने बताया कि ज्यादा आबादी वाले गांवों में तालाब की खुदाई की जायेगी.प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि चार-चार पंचायत चयनित कर पइन खुदाई का काम शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि धान की कटनी के कारण मजदूर नहीं मिल रहे हैं. इस वजह से काम में तेजी नहीं आ पा रही है. उन्होंने बताया कि पइन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गयी है. (पीओ) ने लोगों से कहा कि वे पइन की खुदाई के समय मौजूद रहें. किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उन्हें सूचित करें. उन्होंने बताया कि पइन निरीक्षण के लिए एक टीम गठित की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >