पुलिस से राइफल लूटने की आरोपित महिला गिरफ्तार

पुलिस से राइफल लूटने की आरोपित महिला गिरफ्तारमानपुर. बुनियादगंज थाने की पुलिस ने उसरी गांव के महादलित टोले से उत्पाद विभाग पर जानलेवा हमला करने व पुलिस से राइफल लूट के मामले में फरार आरोपित केशवा देवी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया. […]

पुलिस से राइफल लूटने की आरोपित महिला गिरफ्तारमानपुर. बुनियादगंज थाने की पुलिस ने उसरी गांव के महादलित टोले से उत्पाद विभाग पर जानलेवा हमला करने व पुलिस से राइफल लूट के मामले में फरार आरोपित केशवा देवी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि विगत दो जनवरी को उसरी गांव के महादलित टोले में उत्पाद विभाग की टीम पर रोड़ाबाजी करने के साथ-साथ सैप के एक जवान पर पसुली से वार किया गया था. भीड़ में शामिल लोगों ने सैप के एक जवान से राइफल भी छीन ली थी. लेकिन, पुलिस की सक्रियता से राइफल बरामद कर लिया गया था. इस मामले में पहले ही पांच लोगों को जेल भेजा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >