अंतरराज्यीय गिरोह के 15 अपराधी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गिरोह के 15 अपराधी गिरफ्तारक्राइम. नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश के दौरान पुलिस को मिली सफलता-फ्लैगएक टाटा सूमो, एक पिस्टल, एक कारतूस, पांच चाकू, 24 बैटरी अन्य सामान्य बरामदफोटो-सनत 39-गिरफ्तार अपराधियों के साथ अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता करतीं एसएसपी गरिमा मलिक व अन्य.वरीय संवाददाता, गयागया जिले के शेरघाटी इलाके में नक्सली संगठन पीएलएफआइ द्वारा […]

अंतरराज्यीय गिरोह के 15 अपराधी गिरफ्तारक्राइम. नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश के दौरान पुलिस को मिली सफलता-फ्लैगएक टाटा सूमो, एक पिस्टल, एक कारतूस, पांच चाकू, 24 बैटरी अन्य सामान्य बरामदफोटो-सनत 39-गिरफ्तार अपराधियों के साथ अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता करतीं एसएसपी गरिमा मलिक व अन्य.वरीय संवाददाता, गयागया जिले के शेरघाटी इलाके में नक्सली संगठन पीएलएफआइ द्वारा लगातार किये गये हमलों के बाद नक्सलियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से 15 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक टाटा सूमो, एक पिस्टल, एक कारतूस, पांच चाकू, 24 बैटरी, अल्यूमीनियम की 30 शीट सहित बैटरी खोलनेवाले उपकरण बरामद किये गये हैं. यह जानकारी एसएसपी गरिमा मलिक ने गुरुवार की शाम अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कोतवाली थाने के मुरारपुर के रहनेवाले मोहम्मद सलीम, छता मसजिद के रहनेवाले मोहम्मद शमीम, चंदौती थाने के चमनडीह के बजरंगी पासवान, विकास पासवान, जितेंद्र पासवान उर्फ लाला, जमुने के पिंटू पासवान व मुकेश पासवान, बंगाली बिगहा के मुन्ना कुमार, गुरारू थाने के बरमा के कृष्णा रवानी उर्फ डोमन रवानी, बोधगया थाने के गंगा बिगहा के नरेश पासवान व प्रमोद पासवान, मुफस्सिल थाने के जनकपुर के उमेश गोस्वामी, राजीव रंजन, नौरंगा के सूरज कुमार गुप्ता व अपहरण के आरोपित बिजली पासवान के रूप में की गयी है.बिहार व झारखंड की सीमाओं पर करते थे क्राइमएसएसपी ने बताया कि सिटी एसपी रविरंजन कुमार व एएसपी (एसटीएफ) जे जयारेड्डी के नेतृत्व में शेरघाटी, आमस, कोतवाली, चंदौती, बोधगया, परैया व मुफस्सिल थाना इलाकों में कई ठिकानों पर छापेमारी कर उक्त अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. यह गिरोह बिहार व झारखंड की सीमा पर स्थित गया जिले के शेरघाटी, बांकेबाजार, आमस, डोभी व बाराचट्टी, औरंगाबाद जिले के मदनपुर व देव, जहानाबाद जिले के मखदुमपुर, टेहटा, हुलासगंज व झारखंड के बरही इलाके में क्राइम करते थे. इस गैंग का लीडर मोहम्मद सलीम है. गिरोह में 30-35 युवक शामिल हैं, जो जीटी रोड से ट्रकों को हाइजैक कर लूटपाट करते हैं. बिजली के तार की चोरी कर उसे गला कर बेचते हैं. एसएसपी ने बताया कि 26 दिसंबर 2015 में आमस थाना इलाके में जीटी रोड से लूटपाट हुई थी. इस मामले में आमस थाने में एफआइआर (कांड संख्या-210/15) दर्ज करायी गयी थी. शेरघाटी थाना इलाके से मोबाइल फोन की कंपनी के टावर से हुई बैटरियों की चोरी के मामले में शेरघाटी, मदनपुर व देव थानों में एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. इन मामलों में उक्त गिरोह संलिप्त था. इसी गिरोह के छह अपराधी आमस थाने का बैरियर तोड़ कर भाग गये थे. इन अपराधियों को मगध मेडिकल इंस्पेक्टर लाल बिहारी पासवान व उनकी टीम ने पकड़ा था. इनकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >