मालिनी के गीतों से तपोवन हुआ गुलजार

मालिनी के गीतों से तपाेवन हुआ गुलजारफोटो- कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं लोकगायिका मालिनी अवस्थी.लोक गायिका ने अपनी गायिकी में भारत संस्कृति व तहजीब से लोगों काे रू-ब-रू करायाप्रतिनिधि, खिजरसराय/माेहड़ाप्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी के सुरीले गीतों से तपोवन की वादियां गूंज उठी. उनकी गायकी को सुन कर अतिथि व दर्शक, दोनों मंत्रमुग्ध हो उठे. मौका था […]

मालिनी के गीतों से तपाेवन हुआ गुलजारफोटो- कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं लोकगायिका मालिनी अवस्थी.लोक गायिका ने अपनी गायिकी में भारत संस्कृति व तहजीब से लोगों काे रू-ब-रू करायाप्रतिनिधि, खिजरसराय/माेहड़ाप्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी के सुरीले गीतों से तपोवन की वादियां गूंज उठी. उनकी गायकी को सुन कर अतिथि व दर्शक, दोनों मंत्रमुग्ध हो उठे. मौका था तपोवन महोत्सव का. मालिनी ने ‘सर्वमंगल मांगल्ये शिवे स्वार्थ साधिके, शरणये श्रयंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते…’ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की.सूर्य भगवान की महिमा का गुणगान करने के बाद मालिनी अवस्थी ने कहा कि मक्रर सकांति को कहीं पोंगल, तो कही लोहड़ी के नाम से भी जाना जाता है. इस कार्यक्रम में अाने का निमंत्रण देने के लिए वह जिला प्रशासन को धन्यवाद देती हैं. बिहार व यूपी ही ऐसी जगहें हैं, जाे मजहब व संस्कृति को बचा कर रखे हुए हैं. इसके बाद दर्शकाें का अभिवादन कर मालिनी ने ‘केलवा के पात पर उगलन सुरुजदेव झांकिए झुकी, हे कइली छठ वरतिया…’ पेश किया. इसके बाद अपनी गीतों में गंगा मइया की महिमा का बखान करते हुए लोकगायिका ने बताया कि गंगा कैसे धरती पर आयी. ‘गंगा तोरी लहर सब के मन के भायी…’ पर की धुनों पर दर्शक झूम उठे. उन्होंने भोजपुरी गीत ‘कोयल बिना बगिया न शोभे…’ व होली की गीतों का ऐसा समां बांधा कि दर्शक ही नहीं जिला प्रभारी मंत्री भी वाह-वाह कर उठे. होली व फाग गाते हुए मालिनी अवस्थी दर्शकों के बीच भी चली गयी और कई दर्शकों से होली व फाग गाने को कहा. मालिनी ने नौकरी करनेवाली मैडम जी के पति पर भी चुटकी ली. उन्होंने नवोदय विद्यालय, जेठियन की छात्रों के साथ भी ठुमके लगाये. मालिनी ने अपनी गायिकी में भारत संस्कृति व तहजीब से लोगों काे रू-ब-रू कराया. मालिनी के कार्यक्रम के बाद अॉन माैसमी ग्रुप का कार्यक्रम हुआ, जिसका संचालन अनुष्का गुप्ता ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >