स्कॉर्पियो व दो बाइक पकड़ाये

स्काॅर्पियो व दो बाइक पकड़ायेडोभी. जोनल आइजी के आदेश का पालन करते हुए सिटी एसपी रविरंजन, एएसपी (नक्सल) मनोज यादव व शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र कुमार द्वारा डाेभी प्रखंड क्षेत्र के जीटी रोड पर बुधवार की रात सघन जांच अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों समेत काला शीशा लगा एक स्काॅर्पियो को पकड़ कर डोभी थाने को […]

स्काॅर्पियो व दो बाइक पकड़ायेडोभी. जोनल आइजी के आदेश का पालन करते हुए सिटी एसपी रविरंजन, एएसपी (नक्सल) मनोज यादव व शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र कुमार द्वारा डाेभी प्रखंड क्षेत्र के जीटी रोड पर बुधवार की रात सघन जांच अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों समेत काला शीशा लगा एक स्काॅर्पियो को पकड़ कर डोभी थाने को सौंप दिया. आरटीओ द्वारा स्कॉर्पियो का 1600 रुपये का चालान कटा गया व छह मोटरसाइकिल मालिकों को वाहनों का कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा गया. कागजात के आधार पर इन मोटरसाइकिल चालकों का चालान काटा जायेगा. यह जानकारी डोभी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी.आंगनबाड़ी सेविकाओं को मोबाइल कुंजी का प्रशिक्षण फोटो–01- प्रशिक्षण लेतीं आंगनबाड़ी सेविकाएं.संवाददाता, गयाप्रखंड बाल विकास परियोजना द्वारा नगर प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं को मोबाइल कुंजी का प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेविकाओं को मोबाइल के जरिये शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सरल व सहज माध्यम से लाभुकों तक अपनी बात पहुंचना है. 30-30 के ग्रुप में आंगनबाड़ी सेविकाओं को आठ दिन प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर प्रशिक्षक कुमारी नलिनी, सीडीपीओ सरिता रानी, पर्यवेक्षिका ज्योत्सना कुमारी व इंदू कुमारी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >