यात्रियों की सुविधा तो बढ़ेगी, पर मुहल्लावासियों का…? तीन की लीड रख सकते हैंफोटो -जंकशन पर प्लेटफॉर्म बनने से कुजापी नाला जामबंद हुआ पानी का बहाव, मुहल्ले में भरा पानीसंवाददाता, गयागया जंकशन पर दो नये प्लेटफाॅर्म आठ व नौ बनाने का काम तेजी से चल रहा है. जाहिर है, इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी. लेकिन, यह किस कीमत पर…? मुहल्ले की सड़कों व घरों को नाले के पानी में डुबा कर?दरअसल,प्लेटफॉर्म बनने से कुजापी नाला जाम हो गया है. इस वजह से पानी का फ्लो रुक गया है. नतीजा यह है कि स्टेशन के नजदीकवाले इलाके में पानी जमा हो गया है. स्थानीय वार्ड पार्षद बृजभूषण प्रसाद कल्लू ने नाराजगी जाहिर की है. उनके मुताबिक, अब तक कई बार रेल प्रशासन व नगर निगम तक शिकायत पहुंचायी गयी है, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया है. शहर के बड़े इलाके का निकलता है पानीकुजापी नाला शहर के एक बड़े हिस्से का पानी निकालता है. वार्ड संख्या 23, 24 17, 18 व 19 का पानी इसी नाले से हो कर निकलता है. नाले के जाम हो जाने से स्थिति यह है कि मखलौटगंज इलाके में पानी सड़क पर बह रहा है. लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. हालांकि, यह तो अभी की स्थिति है, लेकिन सफाई के मामले में भी नगर निगम कभी कोई ठोस पहल नहीं करता है. साल में एक ही बार इस नाले की सफाई होती है.बढ़ सकती है दिक्कत इस मामले में स्टेशन प्रबंधक से बात की गयी है. यहां प्लेटफाॅर्म निर्माण के दौरान नाले में ईंट व अन्य सामग्री चले जाने से नाला जाम हो गया है. नगर आयुक्त ने स्टेशन प्रबंधक से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है. नाला जाम हो जाने से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. शैलेंद्र सिन्हा, अभियंता, नगर निगमनाला तो पहले से ही जाम हैवैसे तो नाला पहले से ही जाम है, काम के दौरान हो सकता है कुछ सामग्री इसमें गिर गयी होगी. ऐसा हो भी जाता है. अगर, ऐसा है, तो नाले को साफ करवा दिया जायेगा, ताकि पानी का फ्लो हो सके.आरपी सिन्हा, जूनियर इंजीनियर सह साइट इंचार्ज, रेलवे
यात्रियों की सुविधा तो बढ़ेगी, पर मुहल्लावासियों का...?
यात्रियों की सुविधा तो बढ़ेगी, पर मुहल्लावासियों का…? तीन की लीड रख सकते हैंफोटो -जंकशन पर प्लेटफॉर्म बनने से कुजापी नाला जामबंद हुआ पानी का बहाव, मुहल्ले में भरा पानीसंवाददाता, गयागया जंकशन पर दो नये प्लेटफाॅर्म आठ व नौ बनाने का काम तेजी से चल रहा है. जाहिर है, इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी. लेकिन, […]
