एनएसएस के कैंप में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

एनएसएस के कैंप में आत्मरक्षा की ट्रेनिंगमिर्जा गालिब कॉलेज में चल रहा एनएसएस का विशेष कैंपसंवाददाता, गयामिर्जा गालिब कॉलेज में चल रहे एनएसएस के विशेष कैंप के तहत बुधवार को विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गयी. साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुलाम समदानी ने बताया कि […]

एनएसएस के कैंप में आत्मरक्षा की ट्रेनिंगमिर्जा गालिब कॉलेज में चल रहा एनएसएस का विशेष कैंपसंवाददाता, गयामिर्जा गालिब कॉलेज में चल रहे एनएसएस के विशेष कैंप के तहत बुधवार को विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गयी. साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुलाम समदानी ने बताया कि कैंप के दौरान बुधवार को भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी, राधा कुमारी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, सीमा कुमारी, पूजा कुमारी, अंकिता कुमारी व सुषमा कुमारी व अन्य ने भाग लिया. कैंप में शामिल एनएसएस की ग्रुप लीडर प्रियदर्शनी गुप्ता ने नाॅजरेथ अकादमी के पास असहाय लोगों के बीच गरम कपड़े भी बांटे. इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी सरफराज खान, शाहनवाज आलम, सुरभि कुमारी, शुभम कुमार, प्रिया कुमारी व कायनात आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >