Gaya News : मोनबार जंगल में 7.18 एकड़ में लगी अफीम की फसल की गयी नष्ट

Gaya News : बोधिबिगहा थाना क्षेत्र की काचर पंचायत अंतर्गत मोनबार के जंगल में लगभग 7.18 एकड़ निजी भूमि में लगी अफीम की फसल को स्थानीय पुलिस, सुरक्षा बलों व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को नष्ट किया गया.

डुमरिया. बोधिबिगहा थाना क्षेत्र की काचर पंचायत अंतर्गत मोनबार के जंगल में लगभग 7.18 एकड़ निजी भूमि में लगी अफीम की फसल को स्थानीय पुलिस, सुरक्षा बलों व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को नष्ट किया गया. यह कार्रवाई एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर बोधिबिगहा थाने की पुलिस, एक्साइज विभाग, वन विभाग, एसएसबी-29 वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त रूप से की गयी. इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि बोधिबिगहा थाना क्षेत्र के जंगलों में अवैध रूप से अफीम की खेती होने की सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर बुधवार को मोनबार के जंगल में 7.18 एकड़ निजी भूमि में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर के द्वारा नष्ट किया गया. उन्होंने कहा कि यह यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जब तक की पूरी तरह से नष्टीकरण न हो जाये. आगे कहा कि अफीम की खेती करनेवालों को भी चिह्नित किया जा रहा है. उसमें शामिल लोगों को चिह्नित कर उसके ऊपर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >