मानपुर में मारपीट की घटनाओं में दो घायल

मानपुर में मारपीट की घटनाओं में दो घायलमानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो जगहों पर मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर में कराया गया. पहली घटना में रविवार की सुबह भुसुंडा बाजार के पास फतेहपुर थाना क्षेत्र के डंगरा गांव निवासी […]

मानपुर में मारपीट की घटनाओं में दो घायलमानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो जगहों पर मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर में कराया गया. पहली घटना में रविवार की सुबह भुसुंडा बाजार के पास फतेहपुर थाना क्षेत्र के डंगरा गांव निवासी संटु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल के आवेदन पर चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया. दूसरी घटना में शनिवार की देर रात बाराडीह गांव में हुई मारपीट में जितेंद्र कुमार उर्फ कर्ण कुमार घायल हो गया. घायल के आवेदन पर बाले बेलदार, पप्पू बेलदार, विनोद बेलदार, भोला बेलदार व राजू कुमार को आरोपित बनाया गया. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >