शिविर में ब्लड प्रेशर व शुगर की जांचशेरघाटी. एसएमएसजी कॉलेज के समीप रविवार को अब्दुल रसीद चैरिटेबल ट्रस्ट व जनशक्ति के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगा कर सैकड़ों मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया और दवाएं भी बांटी गयीं. शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ शहाबुद्दीन (हृदय रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि करीब 150 मरीजों का ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर आदि बीमारियों की जांच कर दवाएं दी गयीं. शिविर में हेपेटाइटिस-बी का टीका भी लगाया गया. इसके अलावा दर्जनों मरीजों काे सामान्य उपचार के बाद उचित परामर्श दिया गया. शिविर में शहाब खान, जलालुद्दीन, मोहम्मद जमीर, वकील खान, शफीक खान व अतीक खान आदि लोगों ने सहयोग किया.गरीबों में साड़ी-धोती व कंबल का वितरण शेरघाटी. शहर के जगलाल महतो नगर में रविवार को अखिल भारतीय कोइरी-कुशवाहा सेवा संघ के बैनर तले गरीब तबके के लोगों के बीच साड़ी, धोती, गमछा व कंबल का वितरण किया गया. संघ के विनय प्रसाद ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए करीब चार दर्जन गरीब लोगों में वस्त्र व कंबल बांटे गये. इस मौके पर वीरेंद्र अर्जक, जवाहर प्रसाद, बिंदेश्वर प्रसाद, अंबुज कुमार व अधिवक्ता उदय कुमार आदि मौजूद थे.
शिविर में ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच
शिविर में ब्लड प्रेशर व शुगर की जांचशेरघाटी. एसएमएसजी कॉलेज के समीप रविवार को अब्दुल रसीद चैरिटेबल ट्रस्ट व जनशक्ति के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगा कर सैकड़ों मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया और दवाएं भी बांटी गयीं. शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ शहाबुद्दीन (हृदय रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि करीब 150 मरीजों […]
