पूर्व मेयर व उनके पति ने रखा अपना पक्ष एसएसपी से मिलने पहुंचा एक प्रतिनिधिमंडल, आवेदन देकर जांच की मांगविष्णुपद थानाध्यक्ष पर भी लगाया केस नहीं दर्ज करने का आरोप फोटो-वरीय संवाददाता, गया नगर निगम की पूर्व मेयर शगुफ्ता परवीन के पति नेजाम मियां के विरुद्ध घुघड़ीटांड़ मुहल्ले में राइफल दिखा कर एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों को धमकी देने का आरोप लगने के बाद शनिवार को करीब 50 से अधिक महिला व पुरुष एसएसपी कार्यालय पहुंचे. इसका नेतृत्व पूर्व मेयर व उनके पति कर रहे थे. उनके एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी गरिमा मलिक से मुलाकात की और उन्हें एक आवेदन दिया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गत छह जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे घुघड़ीटांड़ के रहनेवाले मोहम्मद एकराम उर्फ टेनी अपनी दुकान बंद कर लौट रहा था. इस दौरान पांच युवक आये और शराब पिलाने की बात कह कर एकराम से मारपीट करने लगे. सुकुल यादव, आनंद यादव, सोनू यादव, मोनू यादव, प्रेमचंद्र यादव व टिंकू यादव ने मारपीट करते हुए एकराम से 6172 रुपये भी छीन लिये. उन्हीं युवकों के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह घुघड़ीटांड़ के पास नाजायज मजमा लगा कर हंगामा किया गया. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने एसएसपी को बताया कि इसकी शिकायत विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से की गयी, तो उन्होंने एफआइआर दर्ज नहीं किया. अंत में इस घटना की शिकायत कोर्ट में की गयी है. बातचीत के दौरान कोर्ट में की गयी शिकायत की एक कॉपी भी एसएसपी को दी गयी. इस मामले में एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही. इधर, पूर्व मेयर के पति नेजाम मियां ने प्रभात खबर को बताया कि अगर इस मामले की गहराई से जांच की जाये, तो दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा.
पूर्व मेयर व उनके पति ने रखा अपना पक्ष
पूर्व मेयर व उनके पति ने रखा अपना पक्ष एसएसपी से मिलने पहुंचा एक प्रतिनिधिमंडल, आवेदन देकर जांच की मांगविष्णुपद थानाध्यक्ष पर भी लगाया केस नहीं दर्ज करने का आरोप फोटो-वरीय संवाददाता, गया नगर निगम की पूर्व मेयर शगुफ्ता परवीन के पति नेजाम मियां के विरुद्ध घुघड़ीटांड़ मुहल्ले में राइफल दिखा कर एक पूर्व मंत्री […]
