घर में आग लगने में हजारों की संपत्ति राख

घर में आग लगने में हजारों की संपत्ति राखबेलागंज. लक्ष्मीपुर पंचायत के गोबराहा टोला जहानापर में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वार्ड सदस्य बच्ची देवी के घर आग लग गयी, जिसमें 80 मन धान, वस्त्र, खाट, चौकी व छह हजार नेवारी समेत हतारों की संपत्ति जल गयी. आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं […]

घर में आग लगने में हजारों की संपत्ति राखबेलागंज. लक्ष्मीपुर पंचायत के गोबराहा टोला जहानापर में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वार्ड सदस्य बच्ची देवी के घर आग लग गयी, जिसमें 80 मन धान, वस्त्र, खाट, चौकी व छह हजार नेवारी समेत हतारों की संपत्ति जल गयी. आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है.लक्ष्मीपुर पंचायत के वार्ड-एक की वार्ड सदस्य सह गोबराहा टोला जहानापर निवासी बच्ची देवी ने बताया कि घर के एक कमरे में रखे नेवारी में अचानक आग लग गयी. देखते-देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने से खाने के लाले भी पड़ गये हैं. भाजपा के लक्ष्मीपुर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने अंचल कार्यालय व जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >