नाली निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत बांकेबाजार. बिहरगांई पंचायत के चांदपुर गांव में नाली निर्माण घटिया सामग्री का उपयोग किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बीडीओ संजय कुमार को आवेदन दिया. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि नाली निर्माण में घटिया ईंट व कम सीमेंट से तैयार निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है. नाली निर्माण कार्य में बाल मजदूर से भी काम लिया जा रहा है. बीडीओ से नाली निर्माण की जांच कराने की मांग की गयी है. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. आवेदन में अशोक यादव व विश्वनाथ कुमार यादव सहित 33 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.मारपीट में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेलबांकेबाजार. भोक्ताडीह गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. बांकेबाजार थानाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पहले पक्ष की रेणु कुमारी ने अपने आवेदन में शिबू यादव व उसकी पत्नी मिनवां देवी को आरोपित बनाया गया है. शिबू यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. दूसरी पक्ष के शिबू यादव ने अपने आवेदन में रेणु कुमारी, बिगु यादव, मालती देवी व सविता देवी को आरोपित बनाया है. मामले की छानबीन की जा रही है. शराबबंदी को लेकर निकलनेवाली प्रभातफेरी पर चर्चाबांकेबाजार. बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को जीविका को-ऑर्डिनेटर ने सीडीपीओ के साथ बैठक की. बैठक में शराबबंदी को लेकर 12 जनवरी को निकाली जानेवाली प्रभातफेरी की तैयारी पर चर्चा की गयी. इस संबंध में सीडीपीओ आशा कुमारी ने बताया कि आगामी 12 जनवरी को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में जीविका को-ऑर्डिनेटर अमृता कुमारी व मीना कुमारी समेत महिला पर्यवेक्षिका प्रमीला कुमारी, अाराधना कुमारी व प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं.जांच में बीआरसी से गायब मिले कर्मचारीबांकेबाजार. बीआसी में शुक्रवार को बीडीओ संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि बीआरसी में प्रतिनियुक्त कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं. निरीक्षण के दौरान बीआरसी के कामकाज की जांच की गयी और बीइओ अमरकांत झा से कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी गयी. इसके अलावा अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीइओ ने बताया कि बीआरसी में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के कार्यों का विवरण मांगा गया है, जिसे बीडीओ को सौंपा जायेगा. मोनेया में विद्यालय भवन अधूरा, अभिकर्ता को शो कॉजबांकेबाजार. पननीयां पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोनेया में बन रहे भवन का बीडीओ संजय कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद बीडीओ ने बताया कि गत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोनेयां में 26 फरवरी, 2013 से बन रहा विद्यालय भवन अब तक तैयार नहीं हुुआ है और निर्माण कार्य भी बंद है, जो जांच का विषय है. विद्यालय भवन को अप्रैल, 2015 तक ही तैयार कर देना था. अभी तक दीवार तैयार कर छत की ढलाई की गयी है. भवन में प्लास्टर के अलावा दरवाजे व खिड़कियां लगाना बाकी है. विद्यालय भवन का कार्य अभिकर्ता केवला कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय भवन को जल्द से जल्द तैयार कर वे विभाग को रिपोर्ट सौंपे. इसके अलावा अभिकर्ता द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. बीडीओ ने बताया कि विद्यालय भवन तैयार नहीं होने के कारण पठन-पाठन में काफी परेशानी हो रही है.दावा-आपत्ति के लिए अब तक आये 22 आवेदन बांकेबाजार. मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति के लिए अब तक 22 आवेदन प्राप्त हुए हैं. बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि नाम सुधारने के लिए 20 व नाम जोड़ने के लिए दो आवेदन मिले हैं. प्रखंड कार्यालय में दावा-आपत्ति के लिए पांच काउंटर बनाये गये हैं. इस कार्य में 11 शिक्षकों को लगाया गया है.
नाली नर्मिाण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत
नाली निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत बांकेबाजार. बिहरगांई पंचायत के चांदपुर गांव में नाली निर्माण घटिया सामग्री का उपयोग किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बीडीओ संजय कुमार को आवेदन दिया. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि नाली निर्माण में घटिया ईंट व कम सीमेंट से तैयार निर्माण सामग्री का […]
